देश

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच छाया हुआ है PM मोदी का ‘आईडी कार्ड’

[ad_1]

pm modi id card- India TV Hindi

Image Source : X- @MODIARCHIVE
पीएम मोदी का आईडी कार्ड वायरल

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थिति भारत मंडपम में शनिवार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंचे। पीएम मोदी ने इस अधिवेशन का उद्घाटन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान इसमें उपस्थित होने वाले लोगों को डिजिटल आईडी कार्ड के साथ देखा गया। ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच पीएम मोदी का एक पहचान पत्र सामने आया है। यह पहचान पत्र उस वक्त का है, जब 2009 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था, तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

15 साल पुराना आईडी कार्ड हो रहा वायरल

एक्स अकाउंट @modiarchive से प्रधानमंत्री मोदी का 2009 का यह पहचान पत्र शेयर किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहचान पत्र में देखा जा सकता है कि 20-21 जून 2009 को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में नरेंद्र मोदी के आईडी कार्ड पर मुख्यमंत्री गुजरात लिखा हुआ है। खास बात यह है कि समय के साथ भाजपा द्वारा जारी पहचान पत्र का स्वरूप बदल गया है। अब आईडी कार्ड डिजिटल स्वरुप में नजर आ रहा है। ऐसे में पीएम मोदी का 15 साल पुराना आईडी कार्ड अब वायरल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा करेगी बीजेपी

बता दें कि भारत मंडपम में 17-18 फरवरी को भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो चुका है। इस अधिवेशन के जरिए भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के तैयारियों की भी समीक्षा करेगी। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के सभी सीएम, राष्ट्रीय और राज्य पार्टी पदाधिकारी, सांसद और विधायक शामिल हो रहे हैं। (IANS)

यह भी पढ़ें-

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page