.
Google search engine

प्रदीप साहू खातेगांव*। प्रतिभाओं को सिर्फ सही समय और सही मार्गदर्शन की सही समय पर आवश्यकता रहती है यदि इन प्रतिभाओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिल जाए तो प्रतिभाएं कहीं भी किसी भी क्षेत्र में नगर एवं प्रदेश का गौरव बढ़ा सकती है यही कार्य किया है खातेगांव क्षेत्र की दो बेटियों ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 9 से 12 फरवरी तक आयोजित 34 वी कैनोइंग नौकायन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए खातेगांव की बेटियों ने अपना परचम लहराया है खातेगांव की बेटी माही पिता संतोष साहू ,दिव्यानी पिता रामभरोस जाट जो की मसूरिया गांव की रहने वाली दोनों ही बेटियां वर्तमान में मध्य प्रदेश खेल अकादमी भोपाल में अपना प्रशिक्षण ले रही है 6 या 7 महीने पहले जिलाधीश के निर्देशन एवं विधायक आशीष शर्मा के सहयोग से इन बालिकाओं को मध्य प्रदेश अकादमी में भेजा गया था।
प्रतियोगिता में दिव्यानी पिता रामभरोस जाट जो की मसूरिया गांव की रहने वाली है ने 1000 मीटर एवं 500 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया साथ ही 200 मीटर में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया इसी श्रृंखला में खातेगांव की बेटी माही पिता संतोष साहू ने भी 200 मीटर में ब्राउन मेडल प्राप्त कर खातेगांव एवं मध्य प्रदेश का नाम देश में रोशन किया दोनों बालिकाओं को बहुत बधाई दी ,इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों की खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

.
Google search engine