INFORM HUMAN देवास। सैंधव क्षत्रिय राजपूत समाज का वार्षिक मिलन समारोह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सतपुड़ा ऐकडमी में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ रायसिंह सेंधव पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम एवं मांगीलाल सैंधव, रायसि सैंधव अमला ताज, महेन्द्र सिंह पटेल, इंदरसिंह, ओंकार सिंह आदि ने भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज में पिछले 1 वर्ष में चयनित युवाओं का सम्मान किया जिसमें सर्वप्रथम नितिन सिंह ठाकुर एयर फोर्स में, राहुल सिंह सैंधव रेल्वे में चयनित, शुभम सिंह सेंधव मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित, डा जयसिंह सैंधव रेडक्रॉस सोसायटी के नोडल अधिकारी बनने पर सम्मानित किया। एवं वार्ड क्. 13 से पार्षद श्रीमति अकिला ठाकुर साहब को भी सम्मानित किया गया। उपरांत 1992 में कर सेवा में सम्मिलित हुए देवास शहर के सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज के अग्रणी श्री राय सिंह सैंधव, मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक नियम के पूर्व अध्यक्ष जिन्होंने 1992 में कर सेवा में सम्मिलित होकर अयोध्या पहुंचे थे और उसे मार्मिक समय का विस्तृत पूर्वक बताया गया साथी 1992 में श्री कैलाश सैंधव जिनके द्वारा भी बजरंग दल के जिला संयोजक होने के नाते कर सेवा में अग्रणी भूमिका में रहे साथी कार्यक्रम में बालक / बालिकाओं ने अपना परिचय दिया कार्यक्रम का संचालन श्री अजब सिंह जी ठाकुर ने किया एवं आभार पंकज सिंह ठाकुर, जिला प्रबंधक, जिला पंचायत देवास द्वारा माना गया ,l




