बहुत शुभ हो रहा है । बहुत शुभ होने वाला है। हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। निश्चित ही 22 जनवरी को दीपावली सा माहौल होने वाला है। राम सबके है। इसलिए खुशी के इस दौर में प्रत्येक रामभक्त डूबा हुआ है। जगह जगह आयोजन हो रहे हैं। राम यात्राएं निकाली जा रही हैं। प्रभात फेरी निकल रही है। गजब का उत्साह बना हुआ है। हरदिन त्योहार सा लग रहा है। किंतु यह उत्सव यह उत्साह यह ऊर्जा यहीं तक थमकर न रह जाएं। इसे जीवन में उतारना होगा। प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चलना होगा। हमें शास्त्र बताते रहे। विद्वानों से सुना वह यह कि जीवन कैसे जिया जाए, यह भगवान विष्णु ने प्रभु श्रीराम का अवतार लेकर मानव को सिखाने का प्रयास किया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने उपदेश के माध्यम से संदेश दिया। ऐसे में यह माना जाना चाहिए कि प्रभु श्रीराम ने जैसा जीवन जीया उनके मार्ग ही हमें अपनाने होंगे, तब ही सच्चा और वास्तविक महोत्सव होगा। ऐसा मानिए कि आने वाली 22 जनवरी जीवन के महा महोत्सव की शुभ तिथि है।
बहुत शुभकामनाएं




