देश

असदुद्दीन ओवैसी के बड़े बोल-‘अलर्ट रहो, ये हमारी मस्जिदो पर ललचाई नजरों से देख रहे हैं’

[ad_1]

asaduddin owaisi big statement- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
असदुद्दीन ओवैसी के बड़े बोल

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन. एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों को आगाह किया है और अलर्ट रहने को कहा है। ओवैसी ने योगगुरु स्वामी रामदेव पर तंज कसा और कहा है कि *मस्जिदो को हमे आबाद रखना होगा, मुझे पता है कि मेरी बातो को मीडिया उठा सकता है क्योंकि जहां औवेसी का नाम आता है वहां विवाद होता है। अब तो ऐसा हो गया है एक बाबा है जो टूथपेस्ट बेचते है, मंजन बेचते हैं और सांस लेने का तरीका बताते है, वो कहीं पर मंतर पढ रहे थे और खुद को बह्ममण घोषित कर रहे थे। मंत्र पढते पढते उन्होने ओबीसी को कुछ बोल दिया और जब मीडियो ने इस बिजनेस मैन बाबा से पूछा तो बोले-मैने ओबीसी नही ओवैसी को बोला है।

मुसलमानों को किया आगाह

ओवैसी ने कहा, मस्जिदो की हिफाजत  करिए क्योंकि मौजूदा जो हुकमरान हैं वो पूरी कोशिश कर रहे है कि मस्जिदों को गैर आबाद कर दिया जाए। मस्जिदों की अहमियत को कम किया जाए। मुस्लमानो को इस्लाम से दूर कर दिया जाए। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम मस्जिदों की हिफाजत करें।  कुदरत हमें और आपको पुकार-पुकार कर कह रही है कि तुम एक मस्जिद को खो चुके और वो तुम्हारी गफलत की वजह से हुआ था। अब अगर आप आज ध्यान नही देगे तो ये तमाम जो लोग कुर्सियों पर बैठे हैं, ये जालिम लोग हैं।

मस्जिदों की हिफाजत कीजिए

ओवैसी ने आगे कहा, ये हमारी मस्जिदों पर ललचाई नजर से देख रहे हैं। वो चहाते हैं कि इन्हें मस्जिदों से दूर कर दो फिर ये निहत्थे हो जाएंगे। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि अब मस्जिद में अकेले मत जाईए। अपनी औलादों को साथ लेकर जाईए। जुम्मे ही नहीं, हर वक्त की नामाज मस्जिदों में पढिए। मस्जिदों को आबाद रखिए। ये वक्त है कि उन ताकतों से मुकाबला कर रहे हैं जो हमारे वजूद को खत्म करना चहा रहे हैं।  जो हमारी मस्जिदों को अजानों को खत्म करना चाह रहे हैं। जो हमारे वजूद को खत्म करना चहाते हैं। हमें इस्लाम से दूर करना चहाते हैं। अल्लाह की मदद आएगी और जरूर आएगी। हम अल्लाह को मौताज हैं। आप लोग गाजा के लोगों के लिए दुआ करिए, अल्लाह सब देख रहा है।

Latest India News

[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page