देवास

देवास में श्रीलीला समारोह : पहले दिन श्री हनुमान लीला की प्रस्तुति दी गई

देवास में श्रीलीला समारोह : पहले दिन श्री हनुमान लीला की प्रस्तुति दी गई

   देवास। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सयाजी द्वार देवास पर आयोजित किए जा रहे श्रीलीला समारोह का शुभारंभ श्री हनुमान लीला की प्रस्तुति से हुआ। आयोजन के पहले दिन रविवार की संध्या को श्री राम कथा के विशिष्ट चरित्रों आधारित श्री हनुमान लीला की प्रस्तुति दी गई। श्री चन्द्रमाधव बारीक के निर्देशन में श्री हनुमान लीला में भगवान हनुमान के जीवन के उपाख्यानो दृश्यों में प्रस्तुत किया गया।  इस अवसर पर  देवास विधायक राजे पवार, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, नगर निगम सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत  हिमांशु प्रजापति, देवास एसडीएम बिहारी सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बड़ी संख्या में देवास के धर्म प्रेमी नागरिको  इस “श्री लीला समारोह” का आनंद लिया। 
 देवास में सयाजी द्वार पर आयोजित तीन दिवसीय  श्री लीला समारोह में  दूसरे दिन सोमवार को संध्‍या 07 बजे से  भक्तिमति शबरी लीला की प्रस्तुति श्री रूपकुमार बनवाले (बालाघाट) द्वारा दी जाएगी। आयोजन के तीसरे दिन मंगलवार को श्री आकाश बरवडे(बैतूल) द्वारा निषादराज गुह्य  लीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा श्री राम कथा के चरित्रों पर आधारित भक्तिमति शबरी, निषादराज गुह्य और श्रीहनुमान लीलाएं विशेष रूप से परिकल्पित कर तैयार कराई गई है। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व इन लीलाओं का आयोजन कराया जा रहा है। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्‍वय से इन लीलाओं का आयोजन देवास में दिनांक 14 से 16 जनवरी 2024 तक सयाजी द्वार चौराहे पर संध्‍या 07 से 10 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें 35 कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार से अलग-अलग रूप धारण कर लीलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page