देश-विदेश

धनुष बाण से महारानी एलिजाबेथ को मारना चाहता था युवक, साबित हुआ जुर्म, 9 साल की मिली सजा

[ad_1]

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

​ब्रिटेन की एक कोर्ट ने 21 साल के एक सिख युवक को ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने की साजिश रचने के जुर्म में 9 साल की कैद की सजा सुनाई है। इस सिख युवक का नाम जसवंत सिंह चैल है। यह युवक 2021 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को धनुष बाण से मारना चाहता था। इसके लिए बाकायदा वह एलिजाबेथ के करीब पहुंच गया था। ब्रिटिश अदालत ने सिख युवक को 9 साल की सजा उसकी मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए सुनाई है। 

लंदन में ओल्ड बेली अदालत सुनवाई के दौरान जज निकोलस हिलियार्ड ने फैसला सुनाया कि चैल को बर्कशायर के उच्च सुरक्षा वाले मानसिक अस्पताल ब्रॉडमूर अस्पताल में तब तक रखा जाए, जब तक वह स्वस्थ नहीं हो जाता। इसके बाद उसे हिरासत में रखा जाएगा।

महारानी को मारने धनुष-बाण लेकर पहुंच गया था युवक

25 दिसंबर, 2021 की सुबह जब महारानी एलिजाबेथ विंडसर कैसल में अपने निजी अपार्टमेंट में थीं तब दो अधिकारियों ने किसी को देखा और वे उसके पास पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने देखा कि एक युवक खड़ा है, उसके हाथ में धनुष बाण है। उसने अधिकारियों से कहा कि वह यहां महारानी धनुष बाण से हत्या करने आया है। 

धनुष बाण से महारानी को मारने का कहां से आया था आइडिया?

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जसवंत सिंह चैल ने ‘स्टार वार्स’ सीरीज से प्रेरित होकर इस तरह से हत्या करने का मन बनाया था। जसवंत ने सोशल मीडिया के एक वीडियो में बताया कि उन्होंने पंजाब के अमृतसर में 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए ऐसा किया। जज ने सजा के आदेश के पीछे अपना तर्क बताते हुए कहा, ‘इस कृत्य की कल्पना 2021 में की गई थी, जब वह युवक जसवंत सिंह चैल मानसिक तौर पर ठीक था।’

जज ने कहा कि जसवंत सिंह ने हत्या करने की साजिश की थी, जिसके लिए उन्हें सजा देना जरूरी हो जाता है। अदालत ने सुनवाई के दौरान बताया गया कि जसवंत सिंह चैल 2018 में अपने परिवार के साथ अमृतसर गए थे और वहां उन्हें जलियांवाला बाग नरसंहार के बारे में पता चला। उन्होंने तब ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने की सोची थी। 

किंग चार्ल्स से मांगी माफी

बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन सितंबर 2022 में 96 वर्ष की उम्र में हो गया था। पिछले महीने जसवंत सिंह ने शाही परिवार और किंग चार्ल्स तृतीय से एक चिट्ठी के जरिए माफी मांगी थी। अदालत की रिपोर्ट के मुताबिक जसवंत सिंह एक अच्छे परिवार से आते हैं। उनके पिता एयरोस्पेस में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट हैं, उनकी मां एक शिक्षिका हैं और उनकी दो जुड़वा बहनें फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि जसवंत ने महारानी को मारने की साजिश रची, इसके लिए कोर्ट से उन्हें 9 साल की सजा सुनाई गई। 

Also Read: 

भारत के पक्ष में बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन, जानिए कनाडा के किस बड़े नेता को कह दिया ‘इडियट’?

वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन की मौत पर पुतिन ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कही बात?

चीन से टक्कर लेने के लिए जापान ने कसी कमर, खरीदेगा खतरनाक मिसाइलों का जखीरा, ‘ड्रैगन’ हुआ बेचैन

Latest World News

[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page