.
Google search engine
एक ही दिन में 7 लड़कियों से विवाह- India TV Hindi
Image Source : FILE
एक ही दिन में 7 लड़कियों से विवाह

Uganda News: कई बार आपने यह जरूर सुना होगा कि एक व्यक्ति ने कई शादियां कर ली हैं, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि एक शख्स ऐसा है जिसके शौक ने सभी को हैरान कर दिया है। इस शख्स ने एक ही दिन में एक, दो नहीं बल्कि 7 लोगों के साथ शादियां रचाने का कारनामा कर दिया है। हैरत की बात यह है कि उसकी दुल्हनों में दो बहनें भी शामिल हैं। इस अजीब से शौक रखने वाले शख्स का नाम है हबीब एनसिकोनने। इसने रविवार को शादी के बाद एक बड़े समारोह का आयोजन किया। हबीब का लक्ष्य है कि उसके 100 बच्चे होने चाहिए।

दूल्हे ने ज्यादा बच्चे पैदा करने की क्या बताई वजह?

अफ्रीकी देश युगांडा के हबीब पेशे से एक पारंपरिक चिकित्सक है, लेकिन वह केवल 7 शादियां ही नहीं, बल्कि और शादियां करने का सपना देखता है। इसके लिए वह प्लान भी बना रहा है। जिससे कि वह अपने 100 बच्चों को जन्म देने का लक्ष्य पूरा कर सके। हबीब ने कहा, ‘मेरे परिवार में बेहद कम सदस्य हैं, इसलिए मैं कई बच्चे पैदा करना चाहता हूं, ताकि हम एक बड़ा परिवार बना सकें।’ अपनी शादी में हबीब ने सभी पत्नियों को नई कारें दीं।

7 साल पहले भी की थी शादी

हबीब ने विवा​ह करने के लिए लड़कियों के पैरेंट्स को भी गिफ्ट दिए। रिश्ते में कजिन बहनों के माता पिता को उसने बाइक गिफ्ट दी। हबीब की यह एक ही दिन में की गई 7 शादियां कोई पहली बार शादी का मौका नहीं है, बल्कि 7 साल पहले उसने मुसान्युसा नाम की लड़की से शादी की थी। हबीब ने अपनी सातों पत्नियों से अलग-अलग शादी की। पारंपरिक रीति-रिवाज से उसने सभी के घर पर विवाह रचाया। इस दौरान रिसेप्शन के लिए उसकी पत्नियां 40 लिमो और 30 मोटरसाइकिल के काफिले के साथ अपनी-अपनी कारों में आईं।

पत्नियों के बारे में दूल्हे ने कही ये बात

जब हबीब के शादी में गेस्ट आए, तो वे ये देखकर हैरान रह गए कि वह एकसाथ 7 लड़कियों के साथ शादी कर रहा है। लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ। मेहमानों ने पहली बार इस तरह का विवा​ह का आयोजन देखा। इस समारोह में हबीब ने अपनी पत्नियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरी पत्नियां आपस में कोई ईर्ष्या नहीं रखती हैं। मैंने सभी को अलग-अलग मिलाया। खुशहाल परिवार बनाने के उद्देश्य से ही मैंने शादियां की हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

.
Google search engine