.
Google search engine


संतोष शर्मा नेमावर।
सावन के अंतिम सोमवार पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से हजारो भक्तो ने बाबा सिद्घनाथ की भस्म आरती के दर्शन कर जलाभिषेक , कर की सुख , समृद्धि की मंगलकामना ।
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर रविवार की सन्ध्या काल से ही भक्तो का सिद्घनाथ बाबा के दर्शन एवम भस्म आरती दर्शन के लिए आगमन होना आरम्भ हो गया था| सोमवार की अल सुबह में भक्तो ने माता नर्मदा के पवित्र जल में डुबकी लगा 3 सुवह 3 बजे से ही भस्म आरती में शामिल हो कर भगवान का जलाभिषेक कर शुभ मंगल की कामना कर ब्राह्मणों का अशीष लिया । नगर के प्राचीन पिंगलेश्वर महादेव ऋण मुक्तेश्वर महादेव , रेत नाका बिजली आफिस वाले महादेव , सहित सभी मंदिरों में रुद्राभिषेक का दौर दिन भर चला । शाम 5 बजे बाबा सिद्घनाथ के अष्टधातु से बने मुखोटे को सजाधजा कर चांदी की पालकी में विराजमान कर हर हर महादेव , ॐ नमःशिवाय के महा मंत्र के साथ नगर भ्रमण कराया गया भगवान की शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकसलि गई यात्रा का प्रयास चोक पर भव्य स्वागत कर भगवान सिद्घनाथ की पुष्प वर्षा कर आरती की जा कर भक्तो को खिचड़ी प्रसादी की का वितरण किया गया वही बाजार चोक में बाबा की आगवानी कर आरती की व पसलकी में चल रहे भक्तो को गुलाब जामुन प्रसादी का वितरण किया गया वही रामा बाबा चोक पर महिला मंडल ने बाबा की दिप आरती कर पुष्प वर्षा की इस अंतिम सोमवार के अवसर पर भक्तो में एक अनूठा ही जोश नजर आ रहा था भक्त झांझ करताल , ढोलक , मृदङ्ग की ताल पर मनोहारी नृत्य कर रहे थे पूरा नगर शिवमय नजर आ रहा था । यात्रा में महन्त संदीप पुरी , मनोहर गोस्वामी , जनपद उपाध्यक्ष मनीष पटेल, पूर्व सरपंच दिगपाल तोमर, प्रमोद भिसे , शंकर , शम्भू पाटिल गोपाल ताम्रकार, दीपक राठौर , संजय शर्मा ,संजय अग्रवाल , पार्षद दिलीप सारया , पंडित संतोष शर्मा , जगदीश गुर्जर , सहित सेकड़ो भक्त शामिल थे । त्रिकाल दृष्टि मंच गवनार चोक ने पालकी यात्रा में महादेव की सुंदर प्रतिमा की झांकी सजाई । नगरभ्रमण कर करीव 8 बजे यात्रा मंदिर प्रांगण पहुची जहा बाबा की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया । शोभायात्रा के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा ।

.
Google search engine