.
Google search engine

इन्फार्म ह्यूमन, देवास। किसान एवं गुरु गंगदास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (प्रा.लि.) के चेयरमैन जगपाल सिंह सिकरवार के जीवन संघर्ष, कृषि क्षेत्र में उनकी यात्रा तथा किसानों को प्रगति की नई राह दिखाने के प्रयासों पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री “मिट्टी से मुकाम तक” का लोकार्पण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

INFORM HUMAN – Media Production House द्वारा निर्मित इस डॉक्यूमेंट्री में श्री सिकरवार की मिट्टी से जुड़ी जीवन यात्रा, संघर्ष से सफलता तक के सफर तथा कृषि एवं किसान हित में किए गए उनके प्रयासों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को उपस्थित किसानों एवं अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह सिसौदिया (जागीरदार), पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे। उन्होंने श्री सिकरवार की संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा एवं कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे किसान समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

कंपनी के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान कृषि एवं किसान हित में किए जा रहे योगदान के लिए गुरु गंगदास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (प्रा.लि.) के पदाधिकारियों का INFORM HUMAN की ओर से सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

सम्मानित पदाधिकारियों में चेयरमैन जगपाल सिंह सिकरवार, वाइस चेयरमैन देवकरण पाटीदार तथा डायरेक्टर धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, अजय सिंह बैस (मलेंडिया) एवं मांगीलाल पाटीदार शामिल रहे।

बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसान

समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। किसानों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन INFORM HUMAN के संस्थापक राजेश व्यास द्वारा किया गया। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री की अवधारणा और इसके निर्माण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के बीच संघर्ष के बल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले व्यक्तित्वों की जीवन यात्राओं को दस्तावेज के रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना INFORM HUMAN की इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

“मिट्टी से मुकाम तक” के माध्यम से एक किसान की व्यक्तिगत सफलता के साथ कृषि, संघर्ष, आत्मनिर्भरता और सामूहिक प्रगति की उस यात्रा को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जो दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणा बन सके।

INFORM HUMAN – Media Production House आने वाले समय में भी विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष के बल पर सफलता और विशिष्ट पहचान हासिल करने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियों को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से सामने लाएगा।

.
Google search engine