.
Google search engine

इन्फार्म ह्यूमन, देवास। इन्फार्म ह्यूमन द्वारा 30 मार्च को नई दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नई दिल्ली के अशोका रोड स्थित YWCA में यह समारोह 30 मार्च को शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। इस समारोह में अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियां बतौर अतिथि शिरकत करेंगी। समारोह में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद भाजपा के कद्दावर नेता ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रख्यात ज्योतिष आचार्य, वास्तुशास्त्र के विद्वान, भविष्यवक्ता एच एस रावत नयी दिल्ली। विश्व ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, तेजस्वी वक्ता एवं मप्र के प्रमुख धर्माचार्य पंडित योगेंद्र महंत, हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के युवा एवं लोकप्रिय विधायक मनोज चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, सदस्य, केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार समिति, भारत सरकार
राजनीतिक कूटनीतिक परिषद के सदस्य, चेयरमैन, मदर टेरेसा फाउंडेशन के जावेद फारुकी, पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कद्दावर नेता संजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राजानी, लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मदर टैरेसा फाउंडेशन के चेयरमैन जावेद फारुकी नयी दिल्ली, मप्र नगर परिषद संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल यादव, नेशनल स्क्रीनिंग एवं कोर कमेटी के स्टेट प्रेसिडेंट तमिलनाडु से एमके गुना आदि बतौर अतिथि शामिल होंगे। समारोह में गीता पखवाड़ा महोत्सव के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इन्फार्म ह्यूमन द्वारा सम्मानित होने जा रही हस्तियों की सूची 30 मार्च को सुबह 10 बजे सभी प्लेटफार्म पर जारी की जाएगी। यह वे सभी हस्तियां हैं, जिन्होंने अपने अनुभव, योग्यता और संघर्ष से जीवन में न सिर्फ ऊंचाईयों को छुआ है, बल्कि अब यह सभी हस्तियां अपने अपने क्षेत्र में श्रेष्ठतम कार्यों से समाज और राष्ट्र को समृद्ध करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसी हस्तियों का सम्मान, मान ही इन्फॉर्म ह्यूमन का मूल उद्देश्य है। यह समारोह लाइव समारोह जिसे आप इन्फॉर्म ह्यूमन के युट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे।

.
Google search engine