Inform human. Dewas. सेनथॉम एकेडमी, भोपाल रोड की कक्षा VIII के छात्र अर्णवbमंडलोई ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025 में भोपाल क्षेत्र के टॉप 100 छात्रों में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रतियोगिता छात्रों में गणितीय सोच और समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र के अनेक स्कूलों ने भाग लिया।

अर्णव की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, विश्लेषणात्मक क्षमता और गणित के प्रति उत्साह को दर्शाती है। स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षक गणों ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि यह अन्य छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।





