देवास

थाना सिविल लाईन देवास उत्कृष्ट आने पर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला देवास सम्मानित


देवास। जुलाई माह में crime and criminal tracking networking system (CCTNS ) में दर्ज अपराधों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर Government of India ministry of Home affairs के तत्वाधान में सर्वे टीम के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में उसमें घटित होने वाले अपराधों एवं की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों तथा थाने के रखरखाव आदि के संबंध में कुछ उत्कृष्ट थानों का चयन किया गया था जिनमें मध्य प्रदेश से चयनित किए गए थानों में थाना सिविल लाइंस जिला देवास था।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई सर्वे टीम के द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर सभी मानकों पर खरा उतरते हुए जिला देवास के थाना सिविल लाइंस के द्वारा भारतवर्ष के उत्कृष्ट 10 थानों में स्थान ग्रहण किया था। आज दिनांक 23.01.2024 को प्रदेश पुलिस के मुखिया सुधीर सक्सेना पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र.के द्वारा अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय जिला देवास व निरीक्षक अजय चानना थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन जिला देवास को केन्द्रीय गृह मंत्री तथा केन्द्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला द्वारा दिये गये सर्टिफिकेट व ट्राफी दिया जाकर सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page