देवास

स्वर्णा गिरी पर्वत यात्रा शुरू

INFORM HUMAN l उज्जैन जिले के नारायण धाम ग्राम के निकट स्वर्णगिरी पर्वत का मुखारविंद जहां से श्री कृष्ण, सुदामा, बलराम ने सांदीपनि आश्रम के लिए लकडीयां लेकर नारायण ग्राम पहुंचे थे। बारिश के चलते रात्रि विश्राम नारायण ग्राम में किया था वह लकड़ियां रात में एक जगह रखी थी सुबह वह वृक्ष बन गया, आज उसी जगह से स्वर्णा गिरी पर्वत यात्रा का शुभारंभ किया , इस अवसर पर श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद, भृतहरि गुफा पीठाधीश्वर पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज, श्री स्वामी नारायण मंदिर प्रमुख स्वामी आनंद जीवन दास जी महाराज और आसपास के ग्रामों के भक्तगण उपस्थित थे, यात्रा नारायण धाम पहुंचकर भगवान का दर्शन पूजन किया और स्वर्णागिरी पर्वत पर महादेव जी का पूजन कर यात्रा प्रारंभ हुई भक्तों ने पूज्य गुरुदेव और स्वामी जी का स्वागत सम्मान कर प्रणाम किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page