देश

कांग्रेस के ‘डोनेट फॉर देश’ के साथ हुआ खेला, लिंक पर क्लिक करते ही खुल रहा भाजपा का पेज

[ad_1]

डोनेट फॉर देश के साथ हुआ खेला।- India TV Hindi
Image Source : PTI
डोनेट फॉर देश के साथ हुआ खेला।

देश की जनता से कनेक्ट करने और चंदा इकट्ठा करने के मकसद से कांग्रेस पार्टी ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम का अभियान शुरू किया है। पार्टी ने इस अभियान के तहत लोगों से ऑनलाइन चंदा देने की अपील की है। हालांकि, डोनेट फॉर देश अभियान शुरू करने के ठीक बाद कांग्रेस के साथ बड़ा खेला हो गया है। दरअसल, डोनेट फॉर देश नाम के लिंक पर क्लिक करते ही भारतीय जनता पार्टी के डोनेशन का पेज सामने आ रहा है। आइए समझते हैं कि क्या है ये पूरा माजरा।

भाजपा ने पहले ही ले लिया डोमेन

दरअसल, डोनेट फॉर देश अभियान तो कांग्रेस ने शुरू किया लेकिन अब ये बात सामने आई है कि इस नाम का डोमेन भाजपा ने पहले से ही अपने नाम कर लिया था। अगर आप DonateForDesh.Org पर क्लिक करेंगे तो ये आपको भारतीय जनता पार्टी के डोनेशन पेज पर ले जाता है। यहां लोगों को भारतीय जनता पार्टी के लिए चंदा देने की सुविधा दी जा रही है। अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड तो डोनेट फॉर देश अभियान कर रहा है लेकिन जाने अंजाने में इससे भाजपा को भी फायदा हो सकता है। 

भाजपा का पेज।

Image Source : SCREENSHOT

भाजपा का पेज।

कांग्रेस की वेबसाइट कौन सी?

कांग्रेस पार्टी के अभियान का नाम तो डोनेट फॉर देश है लेकिन इसके डोमेन का नाम donateinc.net है। यहां पर लोग चंदा दे सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी आर्थिक हालत को मजबूत करना चाह रही है। पार्टी ने बताया है कि इस अभियान के तहत केवल भारतीय लोग वह भी 18 साल से अधिक उम्र वाले चंदा दे सकते हैं। चंदे की रकम 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना ज्यादा भी हो सकती है। केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, ये कांग्रेस पार्टी की ओर से किया गया सबसे बड़ा क्राउड फंडिंग होगी।  कांग्रेस का प्लान इस चंदे के जरिए देश के लोगों से अधिक-अधिक संपर्क साधने का है।

ये भी पढ़ें- हीरा व्यापारी ने राम मंदिर की थीम पर तैयार किया अनोखा हार, 5 हजार अमेरिकी हीरे और 2 किलो चांदी का हुआ है इस्तेमाल

ये भी पढ़ें- Video: ‘एक महीने की तनख्वाह चली गई’, कांग्रेस के लिए चंदा देते वक्त ऐसा क्यों बोले खरगे

Latest India News

[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page