देवास

होटल खेड़ापति में हुआ लघु फिल्म लोकार्पण एवं सम्मान समारोह

इन्फार्म ह्यूमन, देवास। इन्फार्म ह्यूमन के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 जून को होटल खेड़ापति इंटरनेशनल में डाक्यूमेंट्री लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। समारोह का शुभारंभ शारदा माता मंदिर के प्रमुख पंडित नरेन्द्र कुमार तिवारी, जागीरदार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह सिसोदिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष मीनाक्षी सिसौदिया, टिगरिया छोटा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि डाक्टर विष्णु पटेल, सरंपच सुनीता डाक्टर विष्णु पटेल, दृष्टिहीन कन्या छात्रावास के डायरेक्टर बलजीत सिंह सलूजा, गजरा गियर्स के वाइस चेयरमैन अमिताभ तिवारी, बेहरी पंचायत के उपसरपंच लखन दांगी, नारियाखेडा पंचायत सरपंच अश्विन चौधरी, डाक्टर रूपसिंह नागर, समाजसेवी विजय चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों का स्वागत एडिटर राजेश व्यास, सीईओ वर्षा व्यास, अचलसिंह जामलिया, डिजिटल एडिटर अनिमेष शर्मा ने किया। इस दौरान एक्स जागीरदार, बेहरी पंचायत, टिगरिया छोटा पंचायत, डायनामिक पर्सनेलिटी, बोनसाई, संकल्प, प्रधान, जनता का विश्वास, लवली फैशन, चापडा का पंचायत भवन डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया गया। समारोह में पंडित नरेन्द्र कुमार तिवारी ने दुर्गा सप्तशती की महिमा पर विशेष संबोधन प्रस्तुत किया। वहीं जागीरदार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह सिसोदिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह बघेल ने विशेष संबोधन दिया। समारोह में आर्मी अफसर जितेन्द्र मंडलोई, वंशीधर मंडलोई, बलवान चौधरी, नारायण मंडलोई, रोहित राठौर, ईश्वर सिंह पवार का सम्मान किया गया। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक रूपसिंह नागर भौंरासा को श्रेष्ठ चिकित्सा सेवा सम्मान से नवाजा गया। समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरोलाल अटारिया एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरोलाल अटारिया उपस्थित हुए और सम्मानित हस्तियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page