देवास

अवार्ड, और देवास की स्थिति

राजेश व्यास, इन्फॉर्म ह्यूमन
बधाई, स्वच्छता में अवार्ड के लिए। हमनें तो वो 22 सेकंड का वायरल वीडियो देखा, जिसमें मंच से देवास का नाम पुकारा गया है मंच से अच्छा लगा, गौरव की अनुभूति हुई, यह अवार्ड थोड़ी सी पिछली उपलब्धियों की है। वर्तमान में स्थिति बहुत अलग है। शहर के हर वार्ड में स्वच्छता का अभाव है। इसे ठीक करने की जरूरत है। यह स्थिति सुधारने का संकल्प भी इस अवार्ड का महत्वपूर्ण हिस्सा माना चाहिए, तभी सही मायने में अवार्ड की खुशियां मनाने का हक हर जिम्मेदार को है, जिम्मेदार वार्डों का भ्रमण करें और देखें, वहां हकीकत दिखाई देगी, उसे ठीक करना बड़ी जिम्मेदारी है और यह करना भी चाहिए। यह समय अब मेयर का है, जिस समय को पार करते हुए वे यहां तक पहुंचीं हैं, यह धैर्य का परिचायक है, इसके लिए बधाई, किंतु जब समय बेहतर हो तो नीति रीति यह कहती है कि और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की जरूरत होती है, मेयर को यह करने की आवश्यकता है। क्या यह होगा। वह इसलिए भी क्योंकि यह शहर आपका है, इसकी कमान आपके हाथ में और समय ने आपको फिर बेहतर अवसर दिया है। निश्चित ही उपलब्धि खुशियों के योग्य है किंतु शहर स्वच्छता भी उतनी आवश्यक है। हालांकि इस उपलब्धि के पीछे जितने भी जिम्मेदारी खुशियां मना रहे हैं उन सभी को आत्ममंथन करते हुए शहर को और अधिक खूबसूरत बनाने का संकल्प लेना होगा, और इस संकल्प का हम सभी को भी हिस्सा बनने का दायित्व निभाना होगा। सभी को बधाई, शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page