.
Google search engine


कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम।- India TV Hindi

Image Source : ANI
कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम।

NEET पेपर लीक मामले पर राज्यसभा में भी जमकर हंगामा हो रहा है। विपक्ष पेपर लीक मामले पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहा है। कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में चर्चा कराने की मांग की। इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में जमकर हंगामा हुआ। नीट पर हंगामे के बीच कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

कैसे हुई घटना?

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम NEET के मुद्दे पर सदन के वेल में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान वह चक्कर आने के बाद गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें संसद से एम्बुलेंस में ले जाया गया है। सांसद को RML हॉस्पिटल ले ज़ाया गया, विपक्षी सांसद भी RML जा रहे हैं। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वॉक आउट कर दिया है।

राज्यसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि नियम 267 के तहत हम सदन में NEET परीक्षा के मामले पर विशेष चर्चा की मांग कर रहे हैं और उसके बाद हम अपनी मांगें बताएंगे।

 

Latest India News





Source link

.
Google search engine