.
Google search engine

इन्फार्म ह्यूमन, देवास। 18 अगस्त 25 को नई दिल्ली स्थित YMCA New Delhi tourist hotel में इन्फॉर्म ह्यूमन लांचिंग एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश रायबरेली ऊंचाहार के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे (मुख्य अतिथि), फिल्म अभिनेता एवं देश की जानी-मानी हस्ती राजा बुंदेला(मुख्य अतिथि), चित्रकूट स्टेट के महाराज बाजीराव पेशवा के 9वें वंशज श्रीमंत प्रभाकर राव पेशवा(मुख्य अतिथि), मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक, पूर्व मंत्री मप्र शासन दीपक जोशी, मध्य प्रदेश अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण योग पीठ के राष्ट्रीय संयोजक जगदीश यादव, श्री कृष्णा योगपीठ मठ वृंदावन के प्रचारक स्वामी मदन गिरी महाराज, डीएमजी स्टेट के डायरेक्टर मन्नूलाल गर्ग, भारतीय जनता पार्टी के देवास जिले के पूर्व अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, प्रदेश नगर परिषद एवं नगर पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव, सुदामा दीक्षित प्रबंधक इंटर कॉलेज उत्तर प्रदेश, देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अभिषेक दिक्षित के आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में देवास शहर एवं जिले की एवं यूपी दिल्ली की कई वरिष्ठ हस्तियों को अलग-अलग अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह शुभारंभ होने से पहले योगाचार्य पंडित चंद्रशेखर तिवारी द्वारा योग पर विशेष संबोधन प्रस्तुत किया गया। मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। अतिथियों के स्वागत के बाद इन्फॉर्म ह्यूमन नई दिल्ली की लॉन्चिंग मंच पर मौजूद तमाम वरिष्ठ अतिथियों के द्वारा की गई। समारोह में दीपक जोशी, पूर्व मंत्री मप्र शासन को प्रदेश गौरव सम्मान, राजीव खंडेलवाल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
को राजनीतिक सेवा रत्न शिरोमणि सम्मान, वरिष्ठ भाजपा नेता नयी दिल्ली हुकुम सिंह को प्रदेश गौरव सम्मान, राधेश्याम सोनी, एमडी, मनिराम जी ज्वेलर्स को सर्राफा शिरोमणि सम्मान, सलीम शेख सर
खेल शिक्षक, गायक, पर्यावरणविद् को संगीत एवं पर्यावरण सेवा सम्मान, श्रीमान अरस्तू हक
एमडी, मधुर स्वीट्स उत्कृष्ट सेवा सम्मान, कमल यादव
प्रदेश अध्यक्ष, नगर पालिका नगर परिषद संघ मप्र को राजनीतिक सेवा रत्न सम्मान, भरत चौधरी
विधायक प्रतिनिधि को सेवा रत्न सम्मान, सुदेश सांगते विश्वामित्र अवार्डी को चैम्पियंस मेकर अवार्ड, राजेश यादव पूर्व अध्यक्ष, देविप्रा को सनातन सेवा सम्मान, सोनू पंजाबी युवा समाजसेवी को निष्काम सेवा सम्मान, जयेश गर्ग
डायरेक्टर, डीएमजी स्टेट को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, डा सुषमा अरोरा
वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेविका वुमन पावर अवार्ड, चंदशेखर तिवारी योग विशेषज्ञ को वेद विद्या सम्मान, मोनू तिवारी योगाचार्य को
योग साधिका सम्मान, राजेन्द्र मूंदड़ा
पूर्व जिलाध्यक्ष विहिप, अध्यक्ष मप्र दृष्टिहीन कन्या छात्रावास को समाजसेवा रत्न सम्मान, बलजीत सिंह सलूजा संरक्षक, मप्र दृष्टिहीन कन्या छात्रावास को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, डाक्टर सुरेश शर्मा डीएचएमएस, बीएच, एमएस, एमडी को, समाजसेवा रत्न सम्मान, किशोर दुबे आयकर अधिवक्ता को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, अजय तोमर
पार्षद नगर निगम देवास को धर्म योद्धा सम्मान, ठा. विजय बहादुर सिंह राठौड़ लेखक, गायक, मूर्तिकला, कुकिंग प्रशिक्षक को इंस्पाइरेशन अवार्ड, पंडित अभिषेक दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ को राष्ट् गौरव सम्मान, दीपक तिवारी विदिशा
साहित्यकार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत इन्फॉर्म ह्यूमन की सीईओ वर्षा व्यास ने किया। संचालन दीपक तिवारी ने किया। स्वागत भाषण एडिटर राजेश व्यास ने दिया। समारोह में देवास के अलावा नयी दिल्ली, यूपी से कई वरिष्ठ हस्तियां मौजूद रहीं।

.
Google search engine