.
Google search engine
सीजन की सबसे ठंडी रही दिल्ली - India TV Hindi
Image Source : PTI/ REPRESENTATIONAL (FILE).
सीजन की सबसे ठंडी रही दिल्ली

नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जहां उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा पड़ रही है वहीं, दक्षिण भारत के कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। उधर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोहरे से जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5-10 सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जगहों पर सुबह कोहरा भी देखा जा रहा है।

20 दिसंबर तक नही मिलेगी राहत

आईएमडी ने बताया कि इन जगहों पर 20 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी यूपी, हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रह सकता है। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक के इलाके, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 

यहां पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से भीषण ठंड पड़ रही है। इसके अलावा देश के अन्य भागों में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे कम 

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यहां देखे मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

वायु प्रदूषण से नहीं मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लोगों को आज भी राहत नहीं मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

Latest India News

Source link

.
Google search engine