.
Google search engine


मकर संक्रांति 2025

Image Source : INDIA TV
मकर संक्रांति 2025

Makar Sankranti 2025: जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान का विशेष महत्व है। लेकिन अगर ऐसा करना असंभव है तो घर पर ही नहाने वाले पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से भी गंगा स्नान जितना फल की प्राप्ति होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति के धन-धान्य में कभी नहीं होती है। इसके अलावा मकर  संक्रांति के दिन उड़द की दाल और चावल का दान किया जाता है। साथ ही तिल, चिड़वा, सोना, ऊनी वस्त्र, कंबल आदि दान करने का भी महत्व है। बता दें कि इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति 2025 स्नान-दान मुहूर्त 

मकर संक्रांति का पुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा जबकि समाप्त शाम 5 बजकर 46 मिनट पर होगा। मकर संक्रांति का महापुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट से सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। वहीं 14 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। अमृत काल का शुभ मुहूर्त सुबह में 7 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान के लिए पूरा दिन शुभ और अति उत्तम माना जाता है।

मकर संक्रांति 

बता दें कि मकर संक्रांति को उत्तरायण, खिचड़ी, पोंगल और बिहू के नाम से भी जाना जाता है। पूरे देश में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति को खिचड़ी नाम से जाना जाता है और इस दिन घर-घर में खिचड़ी बनाई जाती है। वहीं बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा खाने की परंपरा है। मकर संक्रांति के दिन तिल जरूर खाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2025: 14 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर में गोचर, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में शाही स्नान का क्या महत्व है? नोट कर लीजिए शाही स्नान की सभी तारीखें





Source link

.
Google search engine