INFORM HUMAN। INFORM HUMAN द्वारा साइबर अवेयरनेस समारोह (लाइव) का आयोजन 17 अप्रैल को होटल सृष्टि क्लब देवास में आयोजित किया गया। समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पधारे डाक्टर वरुण कपूर आईपीएस विशेष पुलिस महानिदेशक ने साइबर अवेयरनेस पर प्रभावी वक्तव्य दिया। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे लगातार साइबर पर संबोधन दिया। इससे पहले आईएच एडिटर राजेश व्यास ने डाक्टर कपूर से लाइव संवाद किया, इसके बाद डाक्टर कपूर ने जनता से सीधे संवाद किया। बता दें कि डाक्टर कपूर एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं जो मध्य प्रदेश कैडर से जुड़े हैं। आप 1991 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए और वर्तमान में रुस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के एडीजीपी के रूप में कार्यरत हैं। आपने एनआईटी त्रिची से बीई (ऑनर्स) मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। आप मध्य प्रदेश कैडर से संबंधित पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, इंदौर के आईजीपी और नार्कोटिक्स के एडीजीपी भी रह चुके हैं। आपने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी से साइबर सुरक्षा में मानद उपाधि प्राप्त की। आप एशिया के पहले पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें इस मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। आपने वन्यजीव संरक्षण और साइबर तकनीक के उपयोग पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया। आप नारकोटिक्स, यातायात, महिला सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, और अपराध जांच के क्षेत्र में भी विशेषज्ञता रखते हैं। आप कई राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किए गए हैं। डाक्टर कपूर के प्रभावशाली वक्तव्य को आप INFORM HUMAN के यु ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।




