देवासमध्यप्रदेशसोनकच्छ

लैंड पुलिंग योजना निरस्त की जाती है- सीएम

देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने देवास जिले के सोनकच्छ में लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में उन्होंने मंच से ही देवास जिले के विभिन्न गांवों में लैंड पुलिंग के माध्यम से किसानों जमीन लेने संबंधी योजना निरस्त करने की घोषणा की। उन्होंने कलेक्टर एसपी को मंच पर खड़ा किया और बहनों के बीच से ही बोले कि डंडा उठाओ, अवैध शराब का धंधा, अहाते नहीं चलेंगे। बैठकर शराब पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करो। गांव में भी अवैध शराब पर कार्यवाही करो। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना, मेधावी छात्र योजना का जिक्र भी किया। साथ ही सीखो कमाओ, नर्मदा सिंचाई परियोजना, प्रत्येक गांव में 11-11 बहनों की लाड़ली बहना सेना बनाने की बात भी कही। इस साल एक लाख भर्तियां की, 15 अगस्त के बाद पुलिस व टीचरों की भर्तियां होंगी। उन्हाेंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके कारण किसान डिफाल्टर हुए। उन्होंने सांसद-विधायकों को नल-जल योजना की हकीकत जानने के लिए भी कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page