.
Google search engine

 INFORM HUMAN Dewas/ कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने देवास जिले में चलाए जा रहे क्षिप्रा शुद्धिकरण, जल संरक्षण, अमृत संचय (रुफ रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग), सीड बॉल/पौधरोपण अभियान में किये जा रहे और किये जाने वाले कार्यो की पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिले में क्षिप्रा शुद्धिकरण कार्य किया जा रहा है। सिंहस्‍थ-2028 में क्षिप्रा में शुद्ध पानी मिले, इसलिए अभियान चलाकर शु‍द्धिकरण कार्य किया जा रहा है। नालों का गंदा पानी क्षिप्रा में नहीं मिले इसलिए स्‍टॉप डेम बनाये जा रहे है। गांव-गांव लीज पीट सिस्‍टम बनाया जा रहा है।

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि नालों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए की कार्यवाही की जा रही है। अतिक्रमण हटाकर नालों के दोनों और 50-50 मीटर तक पौधा रोपण कार्य किया जा रहा है। नालों के आसपास शासकीय भूमि पर ब्‍लॉक प्‍लांटेशन किया जायेगा। निजी भूमियों पर नन्‍दन फलोद्यान योजना के तहत पौधा रोपण किया जायेगा। नालों के 10 मीटर तक पानी सहजने वाले पौधे लगाये, उसके बाद अन्‍य फलदार/छायादार पौधे लगाये। पौधा रोपण के लिए 104 ग्रामों में मुहिम चलाई जा रही है।

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि गांवो में जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान का कार्य किया जा रहा है। रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्‍टम लगाये जा रहे है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि एक हजार स्‍क्‍वेयर मीटर की छत एक लाख लीटर पानी भूमि में पहुंचाती है। अमृत संचय अभियान का उद्देश्‍य पानी बचाना है। अभियान के तहत भूमिगत पानी को बढाने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्‍टम संबंधी जानकारी दी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्‍टम से 200 करोड लीटर पानी बचाने का लक्ष्‍य रखा गया है। हम अभी 60 करोड लीटर पानी बचाने के लक्ष्‍य तक पहुंच गये है। 

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मियावाकी पद्धिति से पौधा रोपण करने संबंधी जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि किस प्रकार हम मियावाकी पद्धि‍ति से पौधा रोपण कर सकते है।
.
Google search engine