वेद कहते हैं…
सत्यं सत्सु सदा धर्मः सत्यं धर्मः सनातनः।
सत्यमेव नमस्येत सत्यं ही परमा गतिः॥
अर्थात : सद्पुरुषों के लिए सत्य ही सनातन धर्म है। सत्य को नमस्कार करना चाहिए, सत्य ही परम् गति है। हम अर्थात् इन्फार्म ह्यूमन.. जिसे हमनें न्यूज़ पोर्टल, वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, वाट्सएप के मंच पर सजाया, संवारा, तैयार किया है। यह हर प्रकार से सनातन की ही वंदना की आंतरिक अभिलाषा है। अभिलाषा यह है कि हम इस मंच के माध्यम से सत्य की वंदना करें, सत्य को जीएं और सत्य को प्रसारित, प्रचारित करें। इस हेतु हमारा संकल्प है कि हम सूचनाओं, समाचारों में सत्य को केंद्र में रखें, समाहित करेंगे..ऐसा हम कर रहे हैं।
हम संगठित हैं, सुसज्जित हैं.. सुशोभित हैं और आगे भी रहेंगे। इसमें किंचित मात्र भी हमें संदेह नहीं है। इस मंच पर समाचारों की सत्यता के अलावा सत्संग की चर्चा, साक्षात्कार, गुरुजनों का आशीष, साहित्य की सुगंध, समाजसेवियों, संगठन, समाज, सत्ता और शासन के प्रतिनिधियों से गहरी और विस्तृत बातचीत मिलेगी तो दूसरी और समाज के महत्वपूर्ण विषयों, समसामयिक मुद्दों पर चिंतन-मनन के सार्थक संवाद भी उपलब्ध हैं, रहेंगे। इतना ही नहीं सत्य को समझने, जानने व जीने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण है योग, ध्यान, प्राणायाम वह भी हम इस मंच पर हम उपलब्ध करा रहे हैं।
हम इस बात से गौरवान्वित हैं कि हमारा यह मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है। एक वृहद टीम है, जिसमें तकनीकी विशेषज्ञों से लेकर श्रेष्ठतम संपादक, अध्यात्म, साहित्य और समाजसेवा क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही कई हस्तियों का सान्निध्य प्राप्त है। हमारा यह न्यूज पोर्टल पत्रकारिता का कल्पतरू है, जोकि सत्य के प्रताप से निरंतर अधिकाधिक पल्लवित हो रहा है, आप इस कल्पतरू के पुष्प हैं। आपके सहयोग की सुंगध से ही यह पूरा मंच महकता है, और निरंतर महकता रहेगा। इसके लिए हम हमेशा आपके आभारी हैं, रहेंगे।
सादर
संपादक


