
सेंट्रल इंडिया एकेडमी की तीन छात्राओं का प्री-नेशनल राइफल शूटिंग में चयन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी की तीन छात्राओं कु. जान्हवी चावड़ा, कु. लीजा मंसूरी व कु. भव्या राणावत ने 26 वी मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग एवं 19वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय इंटर स्कूल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी प्री-नेशनल राइफल शूटिंग में अपना स्थान सुनिश्चित किया ।
ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता जो कि एएमयू , महू में खेली गई थी मैं खेलते हुए जान्हवी चावड़ा ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।
उक्त जानकारी देते शूटिंग कोच श्री जीवन डे ने बताया कि संस्था के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं ।
संस्था प्राचार्य श्रीमती रीटा सिंह एवं निदेशक श्री चरणजीत सिंह अरोरा ने खिलाड़ियों व उनके कोच को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।



