.
Google search engine


 हारिस फारूकी - India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
हारिस फारूकी

आतंकी संगठन आईएसआईएस के इंडिया हेड हारिस फारूकी को असम की स्पेशल टास्क फोर्स ने असम के ढुबरी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस वक्त की गई जब वह बांग्लादेश की सीमा से भारत में दाखिल हो रहा था। 

धर्मशाला इलाके से हुई गिरफ्तारी

असम पुलिस हारिस फारूकी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उस खूंखार आतंकी के साथ उसके सहयोगी अनुराग सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को ढुबरी के धर्मशाला इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर असम एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। 

देहरादून का रहनेवाला है हारिस फारूकी 

गिरफ्तारी के बाद दोनों को एसटीएफ के गुवाहाटी दफ्तर में लाया गया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि दोनो की पहचान निश्चित होने के बाद यह पाया गया कि हारिस फारूकी ऊर्फ अजमल फारूकी देहरादून के चकराता का रहनेवाला है और वह आईएसआईएस इंडिया का हेड है। वहीं उसका साथी अनुराग सिंह ऊर्फ रेहान पानीपत का रहनेवाला है और उसने धर्मांतरण के जरिए इस्लाम कबूल कर लिया था। वहीं अनुराग की पत्नी बांग्लादेश की नागरिक है।

ISIS, Terrorist

Image Source : INDIA TV

हारिस फारूकी का दोस्त अनुराग ऊर्फ रेहान

दोनों आईएसआईएस के बेहद खूंखार सदस्य हैं। दोनों देश के अंदर आईएसआईएस का जाल फैलाने और लोगों को बहाल करने की साजिश में संलग्न थे। टेरर फंडिंग और देश में कई जगहों पर आईईडी ब्लास्ट की साजिश भी रच रहे थे। 

 

 

 

Latest India News





Source link

.
Google search engine