.
Google search engine

देवास, संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा देवास जिले में आज शुक्रवार को प्रवेश किया। समरसता यात्रा शाजापुर जिले से पहुंचकर सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावां में पहुंची। वहां से सोनकच्छ के लिए पहुंची। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम किया। यात्रा सोनकच्छ सहित जिले के टोंकखुर्द, देवास, बागली एवं कन्नौद विकासखण्ड से होते हुए आष्टा जिला सीहोर में 07 अगस्त को प्रस्थान करेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा का शुभारम्भ नीमच, मांडव, श्योपुर, बालाघाट एवं सिंगरौली से विगत दिवस को हुआ है।

.
Google search engine