.
Google search engine

-मीडिया कंपनी इन्फर्म ह्युमन का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
-महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने किया लोकार्पण
-पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक, विधायक गायत्री राजे पवार ने किया संंबोधित
-कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन रहे मौजूद
-होटल सृष्टि में हुअा आयोजन


इन्फर्म ह्युमन, देवास। महाभारत में एक व्यास ने संजय को दृष्टि देकर महाभारत दिखाया, मुझे लगता है कि इन्फर्म ह्युमन पूरे मप्र को दृष्टि देकर निष्पक्ष, जो जैसा था, यथावत वही दिखाएगा। मुझे लगता है कि राजेश व्यास और उनकी पूरी टीम उस संजय की तरह जो देखेंगे वही बोलेंगे यही विश्वास है, जहां सत्य है, जहां कृष्ण है, वहीं विजय होगी। मप्र में विधानसभा चुुनाव आ रहे हैं, चुनाव के बाद इन्फर्म ह्युमन की पत्रकारिता, दृष्टि का मूल्यांकन करेंगे। यह बात महामंडलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी महिर्षि उत्तम स्वामी महाराज ने कही।

वे इन्फर्म ह्युमन मीडिया कंपनी के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उत्तम स्वामी महाराज ने इन्फर्म ह्युमन का लोकार्पण किया एवं सत्यनिष्ठ आधारित पत्रकारिता की अपेक्षा के साथ इन्फर्म ह्युमन के उज्जवल भविष्य की कामना की। होटल सृष्टि में आयोजित इस समारोह को मप्र पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक ने भी संबाेधित किया। श्री भौमिक ने इन्फर्म ह्युमन टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता निष्पक्ष और सत्यपरक होना चाहिए, मुझे एेसी आशा है कि इन्फर्म ह्युमन टीम इन दोनों ही बातों को केंद्र में रखते हुए पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगी। समारोह को विधायक देवास विधानसभा क्षेत्र गायत्री राजे पवार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां चामुंडा, मां तुलजा भवानी के आशीर्वाद से इन्फर्म ह्युमन देवास ही नहीं बल्कि पूरे मप्र में सकारात्मक पत्रकारिता की मिशाल पेश करेगा। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, शहर कांंग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया। आभार इन्फर्म ह्युमन कंपनी के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ राजेश व्यास ने माना।

इन्होंने किया स्वागत
इन्फर्म ह्युमन कंपनी के संरक्षक कृष्ण बिहारी व्यास, श्रीमती रजनी व्यास, एडिटर इन चीफ राजेश व्यास, स्पेशल प्रोजेक्ट एडिटर राम माल्या, मैनेजर एवं डिजिटल एडिटर हर्ष वर्मा, सिटी चीफ रिपोर्टर ओमप्रकाश सेन आदि ने उत्तम स्वामी महाराज का स्वागत किया। वहीं गेेस्ट एडिटर श्रीकांत उपाध्याय, नितिन गुप्ता, चेतन उपाध्याय, दिलीप मिश्रा, भोपाल प्रभारी नीलेश व्यास, कन्नौद-खातेगांव क्षेत्र प्रभारी अनिल नागर, देवास लाइव के डायरेक्टर सौरभ सचान, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर आदि ने श्री भौमिक का सम्मान किया। कंपनी की सीईओ श्रीमती वर्षा व्यास, श्रीमती सिसौदिया, ललिता बघेल, वंदना विश्वकर्मा, रीना यादव, श्रीमती बिरले, श्रीमती पानकर आदि ने विधायक गायत्री राजे पवार का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

.
Google search engine