देवास। श्री सदगुरू योगेन्द्र श्री शीलनाथ धूनी संस्थान ट्रस्ट मल्हार के प्रबंधक सुरेश गोखले ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 3 जुलाई, सोमवार को मल्हार में स्थित श्रीमंत सदगुरू योगेन्द्र श्री शीलनाथ महाराज की तपोभूमि पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। प्रातः: 7.30 बजे गुरु महाराज की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन व आरती सम्पन्न होगी। तत्पश्चात प्रात: 9.30 पर महाआरती की जाकर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 7.30 बजे आरती होगी। तत्पश्चात रात्रि 8.30 बजे से गुरू महाराज के भजन होंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टीगण भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र महंत, महेन्द्र सिंह पडिय़ार एवं सेवा समिति के सदस्यों आदि ने भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दर्शन, महाआरती एवं प्रसादी का लाभ लेवे।




