.
Google search engine


bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, mahindra and mahindra, tech mahindra,

Photo:PTI महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट

Share Market Closing 22nd May, 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 644.64 अंकों (0.79%) की बड़ी गिरावट के साथ 80,951.99 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 203.75 अंकों (0.82%) के नुकसान के साथ 24,609.70 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को सेंसेक्स 873 अंक और निफ्टी 262 अंक टूटकर बंद हुआ था। हालांकि, बुधवार को बाजार में बढ़त देखी गई थी। आज गुरुवार को सेंसेक्स के ज्यादातर स्टॉक्स नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 25 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टेक महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व में भी बड़ी गिरावट

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर 1.77 प्रतिशत, आईटीसी 1.72%, बजाज फिनसर्व 1.54%, पावरग्रिड 1.44%, मारुति सुजुकी 1.34%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.31%, नेस्ले इंडिया 1.26%, एनटीपीसी 1.24%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.20%, टीसीएस 1.19%, इंफोसिस 1.15%, टाटा मोटर्स 1.14%, लार्सन एंड टुब्रो 1.08%, टाइटन 0.92%, एचसीएल टेक 0.85%, एक्सिस बैंक 0.75%, एशियन पेंट्स 0.55%, अडाणी पोर्ट्स 0.54%, बजाज फाइनेंस 0.52%, सनफार्मा 0.52%, एचडीएफसी बैंक 0.28%, आईसीआईसीआई बैंक 0.26%, एसबीआई 0.15% और टाटा स्टील के शेयर 0.06% की गिरावट के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, भारती एयरटेल के शेयर आज 0.44 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.10 प्रतिशत, एटरनल 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। गुरुवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

ये खबर अभी अपडेट हो रही है…

Latest Business News





Source link

.
Google search engine