.
Google search engine

देवास। शिक्षा जीवन की उन्नति का आधार है। शिक्षा से हमारा जीवन सरल और आसान हो जाता है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में एजुकेशन एनी टाइम मेंटर एवं डायरेक्टर प्रियंका भाटिया ने प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि प्रियंका भाटिया मैडम के द्वारा नए सत्र  2022.23 से विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी और गणित का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी के सरल वाक्य बनाना सिखाए और दैनिक जीवन में आने वाले अंग्रेजी के  शब्द सिखाएं। उनके द्वारा सप्ताह में  तीन दिन अंग्रेजी एवं गणित का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा व्यक्तित्व विकास के गुण सिखाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती  अर्चना वर्मा ने किया। आभार श्रीमती  प्रियंका गौड  ने माना। यह जानकारी प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने दी।

.
Google search engine