INFORM HUMAN | देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिजेपुर में छात्र-छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन धूमधाम से बनाया गया। विद्यालय की बाल कैबिनेट के सदस्यों द्वारा आयोजन की पूरी तैयारी की गई एवं इस आयोजन का संचालन भी बाल कैबिनेट सदस्य द्वारा किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री किशोर कनासे द्वारा विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व को समझाया गया। इस उत्सव की विशेषता यह रही कि राखियाँ छात्राओं द्वारा स्वयं अपने हाथों से बनायी गयी थीं। राखियाँ बहुत ही सुंदर व आकर्षक थी।। राखियाँ बहुत ही अच्छे सृजनात्मक रूप से बनाई गई, सभी छात्र-छात्राओं को इस सुंदर पहल के लिए विद्यालय के शिक्षक नितिन गुप्ता एवं शिक्षिका आशा तिलोदिया द्वारा शुभकामनाएं दी एवं बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री कु. विनीता लुवानिया द्वारा आभार व्यक्त किया।




