देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप अभियान हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में “चलें बूथ की ओर” अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान गतिविधियां संचालित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्वीप अभियान की गतिविधियों के तहत “चलें बूथ की ओर” अभियान में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं युवतियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हाथों में मेहंदी लगाई तथा हाथों में मेहंदी लगाकर मतदाताओं को दिनांक 13 मई को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी नारे खिलकर कह रही है कि “सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो”। “ लोकतंत्र का पर्व मनाए-वोट डालने अवश्य जाएं”। इस प्रकार के संदेश भी लिख रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में चलें बूथ की ओर” अभियान एवं स्वीप अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों में सभी के द्वारा उत्साह से सहभागिता की जा रही है तथा इस कार्य में मतदाताओं के द्वारा भी विशेष रूचि ली जा रही है। साथ ही सभी लोग आपस में जागृत हो रही रहे हैं, और अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।




