.
Google search engine
लोकसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
Image Source : PTI
लोकसभा चुनाव 2024

भारत में कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन किया जाना है। बता दें कि ये पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव होने वाला है। माना जा रहा है कि फरवरी महीने में ही चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया जा सकता है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी जारी की है कि लोकसभा चुनाव 2024 के में देश के कितने लोग वोट करने के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही आयोग ने पहली बार वोट डालने वाले लोगों की भी संख्या जारी की है। आइए जानते हैं इन सभी नंबर्स के बारे में।

देश के कितने लोग वोट कर सकेंगे

भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि  इस साल के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ भारतीय मतदान करने के पात्र होंगे। आयोग के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव 2019 से पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चुनाव आयोग ने बताया है कि दुनिया में सबसे बड़ा मतदाता वर्ग करीब 96.88 करोड़ भारत में आगामी आम चुनावों के लिए मतदान करने के लिए पंजीकृत है।

नए मतदाताओं की संख्या

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन में हर चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ-साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण में शामिल विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 18 से 29 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसके साथ ही साथ मतदाता सूची की शुद्धता व शुचिता पर विशेष जोर दिया है। आयोग ने जानकारी दी है कि देश में  लैंगिक अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है। 

ये भी पढ़ें- क्या संसद में कुछ बड़ा होने वाला है? भाजपा ने सभी सांसदों को जारी किया मौजूद रहने का व्हिप

BJP-TDP गठबंधन की अटकलों के बीच पीएम मोदी से मिले सीएम जगन रेड्डी, जानें क्या चर्चा हुई

Latest India News

Source link

.
Google search engine