देवास शहर में हो रही लागातार बारिश के बाद कई निचली बस्तियो व सड़को पर पानी भर गया। वंही देवास बायपास शंकर ग< स्थित कैलाश कुटी श्री नाथ जी आश्रम की दीवार गिरी। योगी कुंभनाथ महंत योगी मंगल नाथ जी ने बताया कि आश्रम से सटी हुई यह पक्की दीवार थी जो बारिश के चलते धंस गई। गनीमत यह रही कि यह दीवार बाहर की तरफ गिरी अगर अंदर गिरती तो मंदिर ज्यादा नुकसान हो सकता था। महंत जी ने जनसहयोग से इस दीवार को बनाने की अपील की है।




