देवास। देवास में अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण एवं भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित की गई राष्ट्र जन जागरण यात्रा में 140 स्कूलों के 15000 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक पूर्णतः अनुशासित रूप से शामिल हुए। यात्रा में प्रातः 10ः30 पर भोपाल चौराहे पर एकत्रीकरण के पश्चात विद्यार्थियों, संचालकों व शिक्षकों के द्वारा भगवान श्री राम की आरती के साथ ठीक 11ः00 बजे यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा की अगुवाई सुमधुर भजन कीर्तन, दोहे, व श्लोक की प्रस्तुति देते हुए की जा रही थी। यात्रा में सभी विद्यार्थियों द्वारा रामायण के विभिन्न चरित्रों का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया गया जिसे संपूर्ण नगर में आमजन द्वारा सराहा गया। एक साथ यात्रा में इतने राम देखकर संपूर्ण नगर राममय था। कई जगह लोग रुक रुककर राम, सीता एवं हनुमान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। यात्रा में विद्यालयो द्वारा भजन मंडली की व्यवस्था, बेंड, झांकियां एवं रामायण के पात्रों के चरित्रों का निर्माण विद्यालय स्तर पर किया गया था। संगठन अध्यक्ष राजेश खत्री, सचिव दिनेश मिश्रा उपाध्यक्ष सैयद अली, कोषाध्यक्ष सुरेश चव्हाण के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन में यात्रा का स्वरूप अत्यंत विशाल और भव्य था। संगठन के प्रवक्ता आदित्य दुबे, शकील अहमद कादरी, अबरार शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का स्वागत नगर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठन एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया कई संगठनों द्वारा बच्चों के लिए जल की भी व्यवस्था की गई। कई दुकानों के व्यापारियों ने घण्टी बजाकर व फटाके फोड़कर यात्रा का स्वागत किया। संगठन के आलोक सिंह, चरणजीत सिंह अरोरा,प्रयास गौतम, महेंद्रसिंह गहलोत, हेमंत वर्मा, प्रेमनाथ तिवारी , रामपदारथ मिश्रा, सुनील थॉमस, स्वप्निल जैन, मिथलेश यादव, सुषमा अरोरा, शीतल गोस्वामी, कल्पना नाग, अलका कनोजिया, समाधान गौतम, सुरेंद्र राठौर, नीरज शर्मा, ललित सरदाना, मेहबूब शेख, प्रकाश चौहान, कीर्ति चव्हाण, राजेश गोयल, निरंजन सिंह ठाकुर, दुर्गेश यादव, हाजी शकील शेख,आदित्य दुबे, शकील कादरी, अबरार अहमद शेख , रितेश मिश्रा, सुरेश चौहान, चेतन पचौरी, सदाकत अली, मोखिर अली, लखन मालवीय, स्वप्निल वर्मा, रवि श्रीवास्तव, बालकृष्ण दांगी, हर्ष शर्मा, भावेश अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, जितेंद्र त्रिवेदी, अनिल शर्मा, चेतन यादव, नवनीत तिवारी, नारायण सर, भानु प्रताप सिंह सेंधव, बिंदु मिश्रा, राजन तिवारी, सुरेश माकोड़े, भरत पटेल के द्वारा यात्रा की तैयारियां की गई ।




