.
Google search engine


सांकेतिक फोटो।

Image Source : FILE
सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दुष्कर्म की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिले में 6-7 साल के तीन नाबालिग लड़कों पर एक 3 साल की बच्ची से कथित तौर पर रेप का आरोप लगा है। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों के परिजनों ने दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने अब इस घटना का संज्ञान लेते हुए 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। पीड़िता बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भी भेजा गया है।

पुलिस ने 8 लोगों को बनाया आरोपी

3 साल की छोटी बच्ची से रेप की इस वारदात की खबर बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र से आई है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि 8 आोरपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म) समेत विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के आरोपियों में तीन नाबालिग बच्चों के अलावा तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

Latest Crime News





Source link

.
Google search engine