Oplus_131072
.
Google search engine
मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा फेरबदल- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  मध्यप्रदेश में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है।  7 IPS अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। आईपीएस संतोष कुमार सिंह को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बना दिया गया। बता दें कि संतोष कुमार सिंह की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में की जाती है। साथ ही, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बना दिए गए हैं।

गृह विभाग की ओर से देर रात जारी किए गए आदेश में जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को ट्रांसफर करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बना दिया गया। देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर भेज दिया गया।

बड़वानी के एसपी पुनीत गहलोत को देवास ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बना दिया गया। पुलिस उपायुक्त (सूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपयुक्त मुख्यालय नगरी पुलिस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते 150 से अधिक ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट; जानें रेलवे ने क्या कहा

दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में बवाल, दिवाली मनाने को लेकर छात्रों के 2 गुटों में झड़प

Latest India News

Source link

.
Google search engine