.
Google search engine


sanjay raut threatened pm narendra modi said we burry you in maharashtra soil like Aurangzeb- India TV Hindi

Image Source : PTI
संजय राउत ने पीएम मोदी को दी धरती में गाड़ने की धमकी

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान है। संजय राउत ने पीएम मोदी को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ने की धमकी दी है। दरअसल अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय राउत ने यह विवादित बयान दिया है। संजय राउथ ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। इसका इतिहास है, आप देख लीजिए इतिहास। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह (गुजरात की) मिट्टी औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी (नरेंद्र मोदी और अमित शाह) हैं।

लोकसभा चुनाव में औरंगजेब की एंट्री

संजय राउत ने आगे कहा कि आप इतिहास देखिए, औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ, यही वजह है कि वह (पीएम मोदी और अमित शाह) हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। 27 साल तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ रहा था। अंत में हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी। संजय राउत यही नहीं रुके।

पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल

उन्होंने आगे जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तू कौन है, तू कौन है? यह मराठाओं का इतिहास है। यह मराठी का इतिहास है। आप अगर हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे। हम सब महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे। बता दें कि ठीक इसी तरह का बयान बीते दिनों संजय राउत ने बुलढाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था। उन्होंने यहां कहा था कि महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। वहीं नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात में हुआ था। उसके पड़ोस वाले गांव में ही औरंगजेब का जन्म हुआ था। 

Latest India News





Source link

.
Google search engine