.
Google search engine

इन्फार्म ह्यूमन, देवास। इन्फार्म ह्यूमन द्वारा 30 मार्च को नई दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के अशोका रोड स्थित YWCA में यह समारोह 30 मार्च को शाम 5 बजे से प्रारंभ हुआ। इस समारोह में अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रख्यात ज्योतिष आचार्य, वास्तुशास्त्र के विद्वान, भविष्यवक्ता एच एस रावत नयी दिल्ली। विश्व ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, तेजस्वी वक्ता एवं मप्र के प्रमुख धर्माचार्य पंडित योगेंद्र महंत, हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के युवा एवं लोकप्रिय विधायक मनोज चौधरी, मप्र नगर परिषद संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल यादव, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल राज सिंह सिकरवार, एस्ट्रो एप के ब्रांड एंबेसडर राजेश शर्मा, हॉट पिपलिया नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर आदि अतिथियों के द्वारा मालवा क्षेत्र की अलग-अलग हस्तियों का सम्मान किया गया। समारोह में गीता पखवाड़ा महोत्सव के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों ने इन्फॉर्म ह्यूमन के इस सम्मान समारोह की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन सभी हस्तियों को और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। समारोह को मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध एमडी मेडिसिन डॉक्टर आकाश प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विषय पर केंद्रित अपना विशेष संबोधन दिया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने इन्फॉर्म ह्यूमन के आगामी समारोह की घोषणा की, बता दें कि यह आगामी आयोजन पचमढ़ी में आयोजित किया जाएगा।

इन्फार्म ह्यूमन सम्मान समारोह 2026

इनका हुआ सम्मान

गौसेवक सम्मान, श्रीयुत दिलीप जी अग्रवाल
जिलाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद देवास। श्रीमती चंदा चौहान (चंदा दीदी) वरिष्ठ समाजसेविका, देवास
नारी शक्ति सम्मान। सुश्री निशा यादव
डायरेक्टर, निशा चामुंडेश्वरी मां फाउंडेशन
उत्कृष्ट सेवा सम्मान। श्रीमान धर्मेंद्र सिंह राजपूत
युवा कृषक, छोटी चुरलाय किसान नेतृत्व सम्मान।
सुश्री आरती श्री अध्यक्ष, श्री करुणामय कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन देवास वुमन पावर अवार्ड। श्री यज्ञेश चौधरी, नाड़ी वैद्य निरोग काया आयुर्वेद पंचकर्म केंद्र देवास आयुर्वेद चिकित्सा सेवा सम्मान। श्रीमान अजय कुमार सोनी ज्योतिषाचार्य, जिला देवास
ज्योतिष रत्न सम्मान। श्रीमान प्रशांत शर्मा
हाईकोर्ट अधिवक्ता, देवास उत्कृष्ट सेवा सम्मान। श्रीमती विमल नागर समाज सेविका, बरोठा जिला देवास
नारी शक्ति सम्मान। श्रीमती सीमा कमल यादव
अध्यक्ष, नगर परिषद बागली उत्कृष्ट सेवा सम्मान। श्रीमती मोनिका भूपेंद्र सिंह सेंधव सरपंच, ग्राम पंचायत ओंकारा जिला देवास श्रेष्ठ महिला सरपंच पुरस्कार। श्रीमान प्रवीण चौधरी सीनियर एडवोकेट बागली जिला देवास उत्कृष्ट सेवा सम्मान। श्रीमान भूपेंद्र सिंह सैंधव
सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत ओमकारा जिला देवास
उत्कृष्ट सेवा सम्मान। श्री जगपाल सिंह जी सिकरवार समाज सेवक, बड़ी चुरलाय जिला देवास
किसान नेतृत्व सम्मान। श्रीमती अल्का कनोजिया
डायरेक्टर, किंग जार्ज हायर सेकंडरी स्कूल, देवास
श्रेष्ठ शिक्षा सम्मान। श्रीमती डाक्टर ममता पवार
समाजसेविका, जिला देवास सेवा ज्योति अवार्ड। श्रीमान मुकेश जी गुप्ता पत्रकार, बागली जिला देवास
श्रेष्ठ अंचल पत्रकारिता सम्मान। श्रीमान कमल जी यादव अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद बागली
अतिथि सम्मान। श्री दीपक जी धौसरिया
पार्षद, नगर परिषद बागली श्रेष्ठ पार्षद सम्मान। श्रीमान अरुण जी राठौर अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद हाटपीपल्या धर्म रक्षक सम्मान। श्री वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया जागिरदार, छोटी चुरलाय उत्कृष्ट सेवा सम्मान। श्री अनिल राज सिंह सिकरवार पूर्व अध्यक्ष, प्रेस क्लब
श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान। श्री डाक्टर आकाश प्रताप सिंह, एमडी मेडिसिन चेयरमैन एमपी मेडिकल एसोसिएशन
श्रेष्ठ चिकित्सा सेवा सम्मान। डॉ हेमंत तिवारी प्राकृतिक चिकित्सक एवं योग विशेषज्ञ, देवास उत्कृष्ट योग विशेषज्ञ सम्मान। श्री हर्ष वर्मा, इन्फॉर्म ह्यूमन
देवास उत्कृष्ट सेवा सम्मान। श्रीमान आनंद जी कोठारी
अध्यक्ष, जिला कैमिस्ट एसोसिएशन उत्कृष्ट नेतृत्व अवार्ड। पंडित अजय उपाध्याय (शास्त्री जी)
भागवताचार्य, देवास उत्कृष्ट सेवा सम्मान। एबनेंजर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवास श्रेष्ठ शिक्षा सम्मान। श्रीमती डाक्टर ऋतु सिंह डायरेक्टर, रिजोल्यूशन इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, देवास श्रेष्ठ चिकित्सा सम्मान। खिवनी अभ्यारण्य टीम जिला देवास श्रेष्ठ कार्य शैली, सम्मान। श्री चेतन राठौर वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता एक्सक्लूसिव न्यूज़ कंटेंट सम्मान दिया गया।

.
Google search engine