समस्याएं
INFORM HUMAN | देवास/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में रमा डोडिया निवासी कंचनपुर ने विद्युत बिल माफ कराने के संबंध
में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने एमपीईबी
विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
कर्मकार योजना के लाभ की राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में कला बाई निवासी कांटाफोड तहसील सतवास ने कर्मकार योजना के
लाभ की राशि दिलाई जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए
कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर परिषद कांटाफोड को नियमानुसार निराकरण के निर्देश
दिये।
किसी भी विभाग के कार्यालय में सेवा का अवसर दिया जाये
जनसुनवाई में अतुल उपाध्याय निवासी देवास ने किसी भी विभाग के कार्यालय
में सेवा का अवसर दिये जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए
कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
सार्वजनिक मांगलिक भवन बनाया जाये
जनसुनवाई में ग्राम एनाबाद तहसील सोनकच्छ के निवासियों ने ग्राम में
सार्वजनिक मांगलिक भवन बनाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते
हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश
दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का
लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि
दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य
आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश
दिए।




