INFORM HUMAN देवास। मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन टेक्निकल डायरेक्टर एवं जिला रग्बी फुटबाल एसोसिएशन सचिव संदीप जाधव ने बताया कि 26 से 28 अगस्त 2023 तक एलएनसीटी भोपाल में रग्बी कार्निवल आयोजित हुआ। हर बार की तरह इस बार भी देवास का परचम लहराया। प्रतियोगिता में कुल तीन टीम खेली। सब जूनियर बालक ने प्रथम, जूनियर बालिका प्रथम और जूनियर बालक द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बेस्ट प्लेयर बालक मै देवास का ही रहा। टीम की उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष अबरार अहमद शेख, पवन यादव, चेतन राठौर, पावन पाटिल, शैलेंद्र चंद्रवंशी, सूरज वामनिया, राजवीर ठाकुर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




