.
Google search engine


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।- India TV Hindi

Image Source : X (@RAJNATHSINGH)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को आयोजित होगा। इस बीच विभिन्न सीटों पर राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं द्वारा लगातार रैलियां की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस रैली नें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस और सपा चल रही है, वह जल्द ही राजनीति से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। 

भाजपा ही अपने वादों पर काम करती है- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा में कहा कि वे दिन अब करीब हैं जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अतीत की बात हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने वादे पर काम करती है। राजनाथ सिंह ने इस दौरान भारत के रक्षा, आंतरिक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विकास के मामले में विकास की भी बातें की। उन्होंने कहा कि रामलला अब कुटिया से अपने शाही महल में चले गए हैं, जो दर्शाता है कि भारत में रामराज्य का आरम्भ हो चुका है।

सैम पित्रौदा पर भी हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा की ओर से दिए विरासत टैक्स की सलाह पर निशाना साधा है। उन्होंने लोगों को आगाह किया और कहा कि कोई भी भारतीय परिवार अपने मुखिया की मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति का 55प्रतिशत हिस्सा नहीं छोड़ सकता। बता दें कि सैम पित्रौदा ने कहा था कि सैम  अमेरिका में कोई भी शख्स 45 प्रतिशत अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है। 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार ले लेती है। उन्होंने भारत में भी ऐसे कानून की सलाह दी थी। 

 

Latest India News





Source link

.
Google search engine