
घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर एनएसई का निफ्टी 157.95 अंक उछलकर 23,508.35 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरहस बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 551.96 अंक चढ़कर 77457.47 के लेवल पर था। बैंक निफ्टी भी 370.25 अंक की तेजी के साथ 50,963.80 पर ट्रेडिंग कर रहा था। सत्र की शुरुआत में निफ्टी पर एलएंडटी, पावर ग्रिड कॉर्प, एनटीपीसी, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि टाइटन कंपनी, ट्रेंट, एचडीएफसी लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम नुकसान में हैं।
खबर अपडेट जारी है….







