.
Google search engine

INFORM HUMAN देवास। पूज्य गुरुवर्या नम्रता श्री जी आदि महाराज साहब की निश्रा में आदेश्वर जैन श्वेतांबर प्राचीन मंदिर बड़ा बाजार आराधना भवन में महिला दिवस मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना,महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा आदि, मुद्दो पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कविता, गायन नृत्य आदि के द्वारा प्रतिभागीयो ने प्रस्तुति दी। पूज्य गुरुवर्या श्रीजी ने अपनी सुमधूर वाणी में फरमाया की नारी का मनोबल अगर दृढ़ हो तो वो चाहे जो कर सकती है। नारी के पास बहुत शक्ति है। यह जिंदगी एक चुनौती है, उसका सामना करो। जिंदगी यह खुशी है, उसे ओरों में बांटो और जिंदगी में जो दुख है उसे समता से सहन करो। सहन करने का सिद्धांत हमारे वीर परमात्मा ने बताया है। सहन करने से नारी महान होती है, और दोनों कुलों को रोशन करती है। परिस्थितियों को हम बदल नहीं सकते, लेकिन मन स्थिति को तो हम सुधार सकते हैं, इसलिए नारी को कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। धर्म को साथ में लेकर और धर्म को साथ में रखकर हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में धार्मिक गेम्स का आयोजन किया गया एवम पुरस्कार वितरित किए गए।संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन डॉ मनीषा प्रमोद बापना द्वारा किया गया।

.
Google search engine