INFORM HUMAN| DEWAS| कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में कन्नौद क्षेत्र में सतबास सिकलीगर मुहल्ला, पुनर्वास कालोनी एवं ग्राम पोखरखुर्द, धासड़ क्षेत्र में, कार्यवाही में 110 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4400 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया, कार्यवाही में कुल 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 462000 रुपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार, राजकुमारी मंडलोई, डी पी सिंह ,प्रेम यादव, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव , मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल ,शंकर परते , राजेश जोशी,नितिन सोनी,भागवत परते, , ,नवागत आरक्षक नेहाल खत्री, निकिता परमार, वैशाली सोलंकी एवं सैनिक किशोर, केदार चौधरी, संजय शर्मा तथा सतबास थाना स्टाफ si संतोष चौहान ,asi सिद्धनाथ, मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश,सत्यम सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।




