.
Google search engine


सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्री।
Image Source : AP
सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्री।

फ्लोरिडाः अंतरिक्ष में किस यात्री ने सबसे ज्यादा दिन बिताया है। 19 मार्च को 9 महीने की अंतरिक्ष यात्रा से लौटे बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अब किस स्थान पर हैं। आइये आपको पूरा आंकड़ा बताते हैं। नासा के आकंड़ों के अनुसार अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा 437 दिन बिताने का रिकॉर्ड वैलेरी पॉलाकोव के पास है। उन्होंने 1994-95 के दौरान अपना यह सफर पूरा किया। उनके नाम 7000 से अधिक बार पृथ्वी की परिक्रमा करने का भी रिकॉर्ड है। अब हाल ही में 286 दिन अंतरिक्ष में बिताने वाले सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भी इस लिस्ट के टॉप-10 में आ गए हैं। 

बिना पूर्व प्लानिंग के 9 महीने से ज्यादा समय बिताया

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 8 दिनों के मिशन पर भेजा गया था। मगर तकनीकी खामियों की वजह से उन्हें 286 दिन अंतरिक्ष में बिताना पड़ा। इस दौरान सुनीता विलियम्स ने 62 घंटे तक स्पेस वॉक का भी रिकॉर्ड बनाया। बतौर महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने सर्वाधिक समय तक अंतरिक्ष में स्पेस वॉक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कुल 62 घंटे 6 मिनट तक स्पेस वॉक किया। इस प्रकार सुनीता विलियम्स ने पैगी व्हिटसन के 60 घंटे और 21 मिनट के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। 

अंतरिक्ष में किस यात्री ने बिताया कितना दिन

 

  • वैलेरी पॉलाकोव – 437 दिन: मीर (1994-1995) पर सबसे लंबे समय तक एकल अंतरिक्ष उड़ान का रिकॉर्ड है।
  • सर्गेई अवदेयेव – 379 दिन
  • फ्रैंक रुबियो – 371 दिन
  • व्लादिमीर टिटोव और मूसा मनारोव – 365 दिन: मीर (1987-1988) पर अंतरिक्ष में रहते हुए सूर्य के चारों ओर एक पूर्ण परिक्रमा पूरी करने वाले पहले व्यक्ति।
  • मार्क वंदे हेई – 355 दिन
  • स्कॉट केली और मिखाइल कोर्निएन्को – 340 दिन
  • क्रिस्टीना कोच – 328 दिन
  • पैगी व्हिटसन – 289 दिन
  • सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर – 286 दिन
  • एंड्रयू मॉर्गन – 272 दिन 
  • (इनपुट-नासा)

Latest World News





Source link

.
Google search engine